बीजापुर – कल दिनांक 03 दिसंबर 2025 को बीजापुर जिले में माओवादी विरोधी अभियान के दौरान नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में जिला बीजापुर DRG के तीन वीर जवान—शहीद प्रधान आरक्षक मोनू @ मोहन बड़डी, शहीद आरक्षक दुकारू गोंडे एवं शहीद जवान रमेश सोड़ी बहादुरी से लड़ते हुए वीरगति प्राप्त किए।
शाहिद हुए जवानों को बीजापुर–गंगालूर मार्ग पर स्थित पुलिस लाइन शहीद वाटिका परिसर बीजापुर में अंतिम विदाई दी गई।।
श्रदांजलि कार्यक्रम में पहुंचे बस्तर आईजी पी.सुन्दरराज, कलेक्टर बीजापुर,एसपी जितेन्द्र यादव,सीआरपीएफ डीआईजी बी.एस.नेगी. डीआईजी कमलोचन कश्यप,तमाम जनप्रतिनिधिगण सहित शहीद जवान के परिजन!