जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रश्मि गबेल एवं बालेश्वर साहू ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा प्रदेश सरकार द्वारा जमीन के दरो में लाए गए नई गाईड लाईन को लेकर कहा बेतहाशा स्टाम्प ड्यूटी शुल्क बढ़ने से गरीबों को जमीन खरीदने मकान बनाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है अगर सरकार नई गाइडलाइन वापस नहीं लिया तो आज हम पुतला दहन कर रहे हैं आगे सड़क पर उतर कर धरना प्रदर्शन किए जाएंगे कहते हुए जिला कांग्रेस संगठन जिला अध्यक्ष। विधायक सहित जिले के कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता के द्वारा अग्रसेन चौक पर आज सक्ती में काग्रेसियो ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी का पुतला दहन किया जिला अध्यक्ष रश्मि गबेल ने कहा जमीन के नए गाईड लाइन से गरीब व मध्यम वर्ग का कोई भी आदमी जमीन खरीद कर घर नही बना सकता भाजपा के नेताओ ने अपनी काली कमाई से जमीन को खरीद कर रखा हुआ है और अब बढ़े दामो में बेच कर उसे एक नंबर में लाने की कोशिश करने में लगे हुए कांग्रेस संगठन ने जनहित में विरोध शुरू कर दिया है और पूरे प्रदेश में इसका विरोध करने के लिए पुतला जलाया जा रहा है और आने वाले दिनों में अगर सरकार नए गाईड लाइन को वापस नही लेती है तो कांग्रेस बड़ा प्रदर्शन करेगी