नगरी – नगरी ब्लॉक के 102 ग्राम पंचायतों को 15 वें वित्त की राशि नहीं मिलने से विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो गया है आक्रोशित सरपंच संघ ने अध्यक्ष उमेश देव के नेतृत्व में विजय शर्मा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा हैगांव में विकास कार्य नहीं होने से ग्रामीणों में भी सरकार की उदासीन नीति को लेकर भारी आक्रोश हैअध्यक्ष उमेश देव ने कहा कि सरकार 3 दिसंबर तक 15 वें वित्त की राशि प्रदाय नहीं करती हैं तो नगरी में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा यह धरना प्रदर्शन 5 दिसंबर को नगरी के बजरंग चौक में होगा जिसमें 102 ग्राम पंचायतों के सरपंच, उपसरपंच एवं पंच बड़ी संख्या में शामिल होंगे आपको बता दें कि इस मामले को लेकर सरपंच संघ ने पूर्व में भी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था…. लेकिन अभी तक पंचायतों को राशि जारी नहीं किया गया है जिससे सरपंच संघ एवं ग्रामीण आक्रोशित हैं…।