बिलासपुर। राज्य में नई राजनीतिक पार्टी जन चेतना भारत पार्टी (JCBP) का गठन किया गया है। संस्थापकों का कहना है कि 25 साल बाद भी आम जनता को बुनियादी सुविधाएँ नहीं मिल पाई हैं, इसलिए यह नई पार्टी बनाई गई है।
पार्टी ने नशा मुक्ति, भ्रष्टाचार रोकने, शिक्षा–स्वास्थ्य सुधार, युवाओं को रोजगार और किसानों को सही मूल्य दिलाने को अपना मुख्य एजेंडा बताया है। JCBP ने दावा किया है कि वह “अब हमन बदलवो छत्तीसगढ़” के नारे के साथ पूरे प्रदेश में संगठन खड़ा करेगी।