मुंगेली – 1 दिसंबर गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर मुंगेली जिले में आज प्रदेश स्तरीय भव्य सतनाम संदेश यात्रा की शुरुआत हुई। यह यात्रा मंडी प्रांगण, मुंगेली से आरंभ होकर विभिन्न मार्गों से गुजरेगी। गुरु परंपरा के निर्देशन में आयोजित यह सतनाम संदेश यात्रा, समाज में जागरूकता, समरसता और आध्यात्मिक संदेश फैलाने का उद्देश्य रखती है।
कार्यक्रम में गुरु परंपरा के मार्गदर्शकों की विशेष उपस्थिति रहेगी, जिनके आशीर्वचन और दिशा-निर्देश के साथ यात्रा की शुरुआत की गई। यात्रा को लेकर आयोजन समिति ने बताया कि गुरुकुल ज्ञान प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक जिलेभर में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।
कार्यक्रम में सतनाम समाज के सभी संतजनों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, सत्संग, शोभा यात्रा, एवं कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी रखा गया है। वहीं सुरक्षा और व्यवस्था के लिए समिति द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं। वहीं सतनामी समाज के गुरु एवं केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहब ने बताया कि सतनाम समाज द्वारा यह यात्रा पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ निकाली जा रही है, जिसका उद्देश्य समाज में एकता और आध्यात्मिक विचारों का प्रसार है। दिसंबर महीने में जगह जगह संदेश यात्रा निकला जायेंगे और 16 दिसंबर को राजधानी रायपुर में प्रदेश स्थिति भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
बाइट,,,,,गुरु खुशवंत साहब (केबिनेट मंत्री छ ग़ शासन)