केशकाल-छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के अंदरूनी विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है केशकाल में कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट के स्वागत कार्यक्रम के दौरान हुई गुटबाज़ी के बाद ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा पाँच पदाधिकारियों को कारण-बताओ नोटिस जारी किया गया, जिस पर कड़ा विरोध सामने आ रहा है RGPRS के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नेताम और युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पितांबर नाग ने नोटिस को अवैधानिक बताते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर से हुई है, इसलिए ज़िला अध्यक्ष को नोटिस जारी करने का अधिकार नहीं है उधर नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस से निष्कासित खिलेश्वर शोरी द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करने और कथित आपत्तिजनक गाली-गलौज की शिकायत भी दर्ज करवाने ब्लॉक अध्यक्ष राजेश नेताम और महेंद्र नेताम थाने पहुंचे और कठोर कार्रवाई की मांग की
ब्लॉक अध्यक्ष राजेश नेताम ने कहा—“नोटिस गलत तरीके से दिया गया है युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पितांबर नाग और RGPRS अध्यक्ष महेंद्र नेताम ने स्पष्ट किया जिला कांग्रेस अध्यक्ष को हमें नोटिस देने का अधिकार ही नहीं इसलिए जवाब देना उचित नहीं कुल मिलाकर कांग्रेस में खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है