महासमुंद — Anti Narcotics Task Force व थाना कोमाखान पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में उड़ीसा से महाराष्ट्र ले जाए जा रहे 50 किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार किए गए।
टेमरी नाका में चेकिंग के दौरान स्विफ्ट डिजायर कार (MH 04 DN 9512) से तीन बोरियों में गांजा मिला। आरोपियों के कब्जे से कुल 26,61,000 मूल्य का माल — गांजा, कार और मोबाइल फोन — जब्त किया गया
दोनों के विरुद्ध NDPS Act की धारा 20(ख) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया