सरायपाली :- कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर अवैध धान परिवहन भंडारण पर लगातार जांच कार्रवाही की जा रही है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान की अवैध खरीदी-बिक्री पर रोक लगाने जिला प्रशासन द्वारा विशेष निगरानी अभियान चला रहा है। अंतरराज्यीय सीमा सील कर बैरिकेडिंग कर जांच कार्यवाही जारी है.
विकासखंड सरायपाली के ग्राम बलोदा में शनिवार को एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया.
एसडीएम सुश्री अनुपमा आनंद के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग और मंडी प्रबंधन की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान टिकेश्वर साहू के निजी गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण में गोदाम में अवैध रूप से संग्रहित किया 450 कट्टा धान रखा पाया गया।
प्रशासनिक टीम ने मौके पर धान को जब्त करते हुए गोदाम को सील कर दिया और आगे की आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।