सुकमा :- माओवादियों की ओर से एक प्रेस नोट जारी
जिसमें कहा गया है कि वे हथियार छोड़ने और शांति वार्ता के लिए तैयार हैं।यह निर्णय संगठन के वरिष्ठ नेता सोनू दादा और सतीश दादा द्वारा लिया गया है,
जिन्होंने देश-दुनिया की बदलती परिस्थितियों का मूल्यांकन करते हुए सशस्त्र संघर्ष को अस्थायी रूप से विराम देने का सुझाव दिया था।
माओवादी संगठन की मांग है कि सरकार उन्हें 15 फरवरी 2026 तक का समय दे,
ताकि वे अपने साथियों से चर्चा कर सकें और इस निर्णय पर अंतिम रूप से मुहर लगा सकें।
इस दौरान वे सरकार से अपील करते हैं कि वे अपने सुरक्षा बलों के अभियान को रोकें और मुखबिरों की गतिविधियों पर भी रोक लगाएं।
सरकार को समय देना चाहिए ताकि वे अपने साथियों से चर्चा कर सकें।
स्पेशल जोनल कमेटी के अनंत ने प्रेस नोट जारी कर कहा।