
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि तालिबान के फैसले सीधे तौर पर भारत की रणनीति से प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत अफगानिस्तान में अपने हितों के लिए प्रॉक्सी वॉर लड़ रहा है और पाकिस्तान को उकसाने की कोशिश कर रहा है।रक्षा मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान की सुरक्षा या क्षेत्रीय अखंडता को खतरा पहुंचाया गया, तो देश सैन्य कार्रवाई करने से नहीं हिचकेगा। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में अफगान सीमा पर बढ़ती गतिविधियों और तालिबान के निर्णयों में भारत की भूमिका स्पष्ट नजर आ रही है।विश्लेषकों का मानना है कि यह बयान दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव का संकेत है और दक्षिण एशिया की सुरक्षा स्थितियों पर इसका सीधा असर पड़ सकता है। पाकिस्तान की ओर से कहा गया है कि वह किसी भी भड़काऊ कदम का सख्ती से जवाब देने के लिए तैयार है