केशकाल-कोंडागांव कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना शुक्रवार को केशकाल क्षेत्र के दौरे पर रहीं उन्होंने कई विकास कार्यों और शासकीय संस्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया दौरे की शुरुआत ग्राम खालेमुरवेंड से हुई जहाँ कलेक्टर ने आदर्श कन्या एवं बालक छात्रावास और लिमदरहा मिडवे रिजॉर्ट का निरीक्षण किया इसके बाद कस्तूरबा कन्या आश्रम के निर्माणाधीन भवन में धीमी प्रगति को देखते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई कलेक्टर पन्ना ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 132 केवी सब-स्टेशन निर्माण को भी परखा कार्य में देरी पर उन्होंने नाराज़गी जताई और विद्युत विभाग को 15 दिनों के भीतर प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए पंचवटी में कलेक्टर ने नगरवासियों से मुलाकात कर केशकाल शहर की सड़क निर्माण पर चर्चा की और आश्वासन दिया कि सोमवार से ठेकेदार द्वारा मशीनरी उपलब्ध करवा दी जाएगी जिसके साथ काम शुरू हो जाएगा साथ ही उन्होंने NH-30 पर सभी दुकानदारों से अतिक्रमण हटाने की अपील भी की है
कलेक्टर का यह दौर विकास कार्यों में तेजी लाने और प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है