कोंण्डागांव :- कोंडागांव में बंजारा समाज के धर्मगुरु संत सेवालाल महाराज जी की मूर्ति का अपमान किया गया, जिसके विरोध में समाज के लोगों ने शुक्रवार को एसपी, एसडीएम और टीआई से शिकायत की है। बंजारा समाज के लोगों का आरोप है कि बुधवार की रात्रि में कोण्डागांव के “जय माता दी मोबाईल” के संचालक द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कुछ व्यक्तियों ने मूर्ति पर चढ़कर अनुचित हरकतें की, जिससे समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। समाज के लोगों ने मांग की है कि घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और कार्यक्रम के आयोजकों से पूछताछ की जाए।