जांजगीर-चांपा। अकलतरा क्षेत्र के आरसमेटा–गोपालनगर स्थित साईं लीलागर पावर प्लांट में चल रहे धरना आंदोलन के बीच सोमवार देर शाम महत्वपूर्ण प्रगति हुई। 7 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के संदर्भ में भूविस्थापितों, प्रशासन और पावर प्लांट प्रबंधन के बीच त्रिपक्षीय बैठक संपन्न हुई।
बैठक के दौरान प्रबंधन ने आंदोलनकारियों की मांगों के समाधान के लिए 12 दिन का समय मांगा। चर्चा के बाद हड़तालियों ने यह समय देने पर सहमति जताई और फिलहाल आंदोलन को स्थगित कर दिया।
आंदोलनकारियों की सात सूत्रीय मांगों में नियमितीकरण, मुआवजा और स्थानीय समस्याओं के समाधान जैसे मुद्दे शामिल बताए जाते हैं। इन मांगों को आंदोलनकारी सुबह से प्लांट गेट के बाहर लगातार धरना शाम तक धरना दे रहे थे ।
प्रशासन की मध्यस्थता में हुई वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए आगे की प्रक्रिया को समयबद्ध रूप से आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।
देर शाम समझौते के बाद आंदोलनकारियों ने आंदोलन समाप्त की ।