
मध्यप्रदेश के इंदौर से एक बड़ी खबर सामने आई है। नंदलालपुरा क्षेत्र में चल रहे किन्नर समाज के आपसी विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। जानकारी के अनुसार, दो गुटों के बीच तनाव बढ़ने के बाद करीब 24 किन्नरों ने एक साथ जहर पी लिया। इनमें से 3 से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को एमवाय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।आपसी विवाद और ‘ठग पत्रकारों’ पर आरोपसूत्रों के अनुसार, किन्नर समाज में यह विवाद पुराने आपसी झगड़े और संपत्ति को लेकर चल रहा था। इसके अलावा, किन्नरों ने दो ‘ठग पत्रकारों’ पर उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए हैं।दरअसल, मंगलवार (14 अक्टूबर) को एक किन्नर ने दो आरोपियों — पंकज जैन और अक्षय — के खिलाफ पंढरीनाथ थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में दोनों पर रेप, मारपीट और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे।किन्नर का आरोप: जबरन संबंध बनाए, फिर एनकाउंटर की धमकी दीशिकायतकर्ता किन्नर ने पुलिस को बताया कि 30 मई 2025 को उसके गुरु के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज हुई थी। इसके बाद 12 जून को आरोपी पंकज जैन अपने साथी अक्षय के साथ डेरे पर पहुंचा।आरोप है कि पंकज ने किन्नर पर जबरन संबंध बनाने का दबाव डाला, और विरोध करने पर समाज में बदनाम करने तथा पुलिस से एनकाउंटर कराने की धमकी दी।किन्नर ने बताया कि आरोपी ने उसे पहली मंजिल पर ले जाकर जबरन संबंध बनाए और मारपीट भी की। डर और धमकियों के कारण वह कुछ समय तक चुप रहा, लेकिन बाद में अपने गुरु को सारी बात बताई और मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।घटना के बाद हंगामा, पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लियाशिकायत दर्ज होने के बाद बुधवार को नंदलालपुरा क्षेत्र में किन्नर समाज के डेरे में भारी हंगामा हुआ। इसी दौरान कुछ किन्नरों ने सामूहिक रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया।सूचना मिलते ही एसीपी देशेस अग्रवाल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने एंबुलेंस और पुलिस वाहनों की मदद से सभी को तुरंत एमवाय हॉस्पिटल भेजा।एसीपी अग्रवाल ने बताया,मौके पर पाया गया कि किन्नरों द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन किया गया है। सभी का इलाज चल रहा है, बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”गद्दी और संपत्ति विवाद भी बना कारणजानकारी के मुताबिक, किन्नर समाज के दो गुटों — पायल गुरु और सीमा गुरु — के बीच लंबे समय से गद्दी और संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों गुटों के बीच पहले भी कई बार टकराव हो चुका है।इस विवाद को सुलझाने के लिए सीपी संतोष सिंह ने एसआईटी (Special Investigation Team) भी गठित की थी, लेकिन तीन महीने बाद भी जांच में कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है।पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि किन्नर समाज के लोग अब भी तनाव में हैं। एमवाय हॉस्पिटल में सभी घायलों का इलाज जारी है। प्रशासन ने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं।