
16 अक्टूबर 2025कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ‘डरे’ हुए हैं और अब देश की विदेश नीति भी उन्हीं के इशारों पर चल रही है। राहुल गांधी का यह बयान तब आया जब ट्रंप ने दावा किया कि मोदी ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा।