
श्रीशैलम (आंध्र प्रदेश) │ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को आंध्र प्रदेश पहुंचे, जहां उन्होंने प्राचीन और प्रसिद्ध श्रीशैलम मंदिर में पूजा-अर्चना की। मोदी पारंपरिक ‘वेष्टी’ (दक्षिण भारतीय परिधान) पहनकर मंदिर पहुंचे और भगवान मल्लिकार्जुन स्वामी और देवी भ्रामरांबिका के दर्शन किए। मंदिर के पुजारियों ने वेद मंत्रों के साथ उनका स्वागत किया और विशेष पूजन विधि कराई गईप्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा धार्मिक के साथ-साथ विकास परियोजनाओं के उद्घाटन को लेकर भी अहम माना जा रहा है। मंदिर में दर्शन के बाद वे राज्य में कई महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिनमें बिजली, परिवहन और जल संसाधन से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी यहां करीब 8,000 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं में सौर ऊर्जा संयंत्र, सड़क चौड़ीकरण, रेलवे नेटवर्क विस्तार और जल आपूर्ति योजनाएं प्रमुख हैं।प्रधानमंत्री के साथ इस मौके पर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री और स्थानीय नेता भी मौजूद रहे। श्रीशैलम मंदिर परिसर में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग प्रधानमंत्री के दर्शन को पहुंचे