
राजधानी में आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के दौरान मुख्यमंत्री ने गुरुवार को जनता से अपील की कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन केवल पुलिस की मौजूदगी में नहीं, बल्कि अपनी दैनिक आदत के रूप में करें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है और इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाना जरूरी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में हर साल लाखों सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें अधिकांश हादसे मानव भूल या लापरवाही के कारण होते हैं। उन्होंने कहा, “हम सड़क पर सावधानी बरतें, गति सीमा का पालन करें, सीट बेल्ट और हेलमेट का इस्तेमाल करें — यही असली देशभक्ति है।”उन्होंने चेतावनी दी कि तेज रफ्तार, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाना और नशे में ड्राइविंग जैसी आदतें न केवल खुद की बल्कि दूसरों की जान को भी खतरे में डालती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि सड़कें सुरक्षित हों, लेकिन यह तभी संभव है जब नागरिक खुद आगे आएं।