

भारतीय सेना के जवानों ने बुधवार को स्वदेश में विकसित मिलिट्री कॉम्बैट पैराशूट सिस्टम (MCPS) की सफल टेस्टिंग की। इस दौरान भारतीय वायुसेना (IAF) के तीन पैरा-जंपर्स ने 32,000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई। इस परीक्षण का उद्देश्य पैराशूट की बेहतर लैंडिंग, कंट्रोलिंग और नेविगेशन क्षमता की जांच करना था। खास बात यह है कि यह पैराशूट सिस्टम भारतीय नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम “NavIC” (Navigation with Indian Constellation) से लैस है। NavIC भारत द्वारा विकसित एक स्वदेशी सैटेलाइट नेविगेशन प्रणाली है, जो अमेरिकी GPS की तरह सटीक लोकेशन और नेविगेशन की सुविधा देती है। इस कॉम्बैट पैराशूट सिस्टम को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने तैयार किया है। इसे DRDO की दो प्रमुख लैब्स — Aerial Delivery Research and Development Establishment (ADRDE), आगरा Defence Bioengineering and Electromedical Laboratory (DEBEL), बेंगलुरुने संयुक्त रूप से विकसित किया है।