
वॉशिंगटन/नई दिल्ली अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। ट्रंप के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें इस बारे में व्यक्तिगत रूप से आश्वासन दिया है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब रूस के खिलाफ अमेरिका और पश्चिमी देशों ने ऊर्जा व्यापार पर कड़े प्रतिबंध लगाए हुए हैं।ट्रंप ने कहा— “प्रधानमंत्री मोदी ने मुझसे कहा है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद करेगा। वे अमेरिका और उसके साझेदार देशों के साथ मिलकर आगे की रणनीति पर काम करेंगे।”रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद से अमेरिका लगातार उन देशों पर दबाव बना रहा है जो रूस से कच्चा तेल आयात कर रहे हैं। अमेरिकी प्रशासन का मानना है कि रूसी तेल खरीदने से मॉस्को को युद्ध में आर्थिक मजबूती मिलती है।ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि भारत एक “बड़ा और प्रभावशाली देश” है, और अगर वह रूस से तेल खरीदना बंद करता है तो इससे वैश्विक बाजार में “स्पष्ट संदेश” जाएगा