

इंदौर के नंदलालपुरा इलाके में बुधवार शाम बड़ा मामला सामने आया, जहां 24 किन्नरों ने एक साथ जहरीला पदार्थ पी लिया। सभी को तुरंत एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।प्रारंभिक जांच में फिनायल पीने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे दो गुटों के बीच आपसी विवाद कारण बताया जा रहा है।एडिशनल डीसीपी (क्राइम ब्रांच) राजेश दंडोतिया ने बताया कि पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में बुधवार शाम किन्नरों के जहरीला पदार्थ पीने की सूचना मिली थी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।इस बीच, सीएमएचओ ने अस्पताल प्रशासन को सभी प्रभावितों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।