
तमिलनाडु में सीएम एम.के. स्टालिन की DMK सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार राज्य में हिंदी भाषा के इस्तेमाल पर बैन लगाने वाला बिल विधानसभा में पेश कर सकती है। यह बिल हिंदी के होर्डिंग्स, बोर्ड, फिल्मों और गानों पर रोक लगाने का प्रावधान रखता है। इसको लेकर मंगलवार रात कानूनी विशेषज्ञों के साथ इमरजेंसी मीटिंग भी बुलाई गई। तमिलनाडु विधानसभा का विशेष सत्र 14 से 17 अक्टूबर तक चल रहा है। बताया जा रहा है कि इसी सत्र में बिल पेश हो सकता है। गौरतलब है कि हिंदी को लेकर DMK सरकार और केंद्र के बीच पहले से ही तकरार जारी है। मार्च में स्टालिन सरकार ने रुपए के सिंबल को हटाकर तमिल अक्षर जोड़ने का फैसला किया था।