
गाजा से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां हमास ने 8 लोगों को सड़क पर गोली मार दी, आरोप लगाते हुए कि वे इजराइल के जासूस थे। वीडियो में सभी के आंखों पर पट्टी बंधी थी, और हमास के लड़ाके अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगाते हुए फायरिंग करते दिखे। बताया जा रहा है कि इजराइली सेना के पीछे हटने के बाद हमास फिर से अपनी ताकत बढ़ाने में जुट गया है। वह अब उन लोकल हथियारबंद गिरोहों पर हमला कर रहा है, जो बीते दो सालों से राहत सामग्री लूटकर बेच रहे थे। हमास की पुलिस अब सड़कों पर गश्त कर रही है, और इन गिरोहों पर कार्रवाई जारी है।