
बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें 12 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। लोक गायिका मैथिली ठाकुर को अलीराजपुर सीट से टिकट मिला है। वहीं पूर्व IPS आनंद मिश्रा को बक्सर से उम्मीदवार बनाया गया है। मैथिली ठाकुर ने 14 अक्टूबर को ही बीजेपी जॉइन की थी, जबकि आनंद मिश्रा ने पहले लोकसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर हिस्सा लिया था। बीजेपी अब तक 83 उम्मीदवारों का नाम ऐलान कर चुकी है। पार्टी कुल 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, यानी 18 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा अभी बाकी है।