
सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक वारंटी नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह नक्सली वर्ष 2003 में ग्राम सिलगेर (आश्रम के पास) स्थित मतदान केंद्र के पास सुरक्षा बलों को नुकसान पहुँचाने के उद्देश्य से IED प्लांट करने के मामले में फरार चल रहा था। इसी प्रकरण में माननीय न्यायालय, सुकमा द्वारा उसके नाम गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।इसके अतिरिक्त जगरगुंडा थाना क्षेत्र के तीन अन्य मामलों में भी वारंट लंबित थे। गिरफ्तार नक्सली जगरगुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम मेटागुड़ा का निवासी बताया जा रहा है।पुलिस के अनुसार, वारंटी नक्सली को पकड़ने में जगरगुंडा पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। हाल ही में सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत कई नक्सलियों की गिरफ्तारी की गई है, जिनमें कई इनामी नक्सली भी शामिल हैं।पुलिस का कहना है कि नक्सल विरोधी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।