
मुठभेड़ स्थल से .303 राइफ़ल, BGL लॉन्चर सहित कई हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामग्री बरामद की गई है।सूत्रों के अनुसार, कई निर्दोष नागरिकों की हत्या में शामिल माओवादी मिलिशिया कमांडर माड़वी देवा भी इस मुठभेड़ में मारा गया है।DRG टीमों ने घटनास्थल से 2 महिला माओवादियों सहित कुल 3 माओवादी कैडरों के शव बरामद किए हैं।