

नई दिल्ली – अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी के भारत दौरे को लेकर देश में विवाद खड़ा हो गया है। इस बीच मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी संगठन के प्रतिनिधि का स्वागत देख मेरा सिर शर्म से झुक गया।”जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा – “तालिबान ने महिलाओं की शिक्षा पर बैन लगाया, कला-संस्कृति को खत्म किया और असंख्य निर्दोष लोगों की हत्या की। ऐसे संगठन के प्रतिनिधि का भारत में सम्मानपूर्वक स्वागत देख कर मन व्यथित है।”