
खजुराहो (मध्य प्रदेश): खजुराहो के राजनगर क्षेत्र में बिजली बिल बढ़ने को लेकर लोगों का गुस्सा फूटा। स्थानीय लोगों ने बिजली कंपनी के कार्यालय का घेराव किया और अधिकारियों के खिलाफ नाराबाजी की।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाने के बाद उनके बिल असामान्य रूप से बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि मीटर के चलते परिवारों पर आर्थिक दबाव बढ़ गया है और अधिकारियों से तुरंत समाधान की मांग की।बिजली कंपनी और प्रशासन ने आश्वासन दिया कि सभी बिलों की जांच की जाएगी और यदि मीटर में कोई गड़बड़ी मिली तो उसे ठीक किया जाएगा। प्रशासन ने मौके पर शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया