
पटना | बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि “NDA में नथिंग इज वेल” यानी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने स्थिति पर मंथन के लिए पार्टी की आपात बैठक (इमरजेंसी मीटिंग) बुलाई है।सूत्रों के मुताबिक, कुशवाहा NDA में सीट बंटवारे को लेकर खासे नाराज हैं। इसी बीच, हम (हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने भी नीतीश कुमार के समर्थन में बयान दिया है, जिससे गठबंधन की अंदरूनी खींचतान और गहराने लगी है।कुशवाहा ने संकेत दिया है कि उनकी पार्टी LJP (रामविलास) के दो सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, जो NDA के भीतर असंतोष का खुला इजहार माना जा रहा है।राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि आने वाले दिनों में बिहार NDA के भीतर समीकरण और बदल सकते हैं। कुशवाहा की बैठक के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी कि वे गठबंधन में बने रहेंगे या अलग रास्ता चुनेंगे।