
NDA में सीट शेयरिंग फाइनल हो गई, हैं लेकिन गठबंधन में खींचतान खत्म नहीं हुई। है नीतीश कुमार की नाराजगी के बीच जीतन राम मांझी भी उनके समर्थन में आ गए हैं। मांझी ने कहा कि गया में दो सीटों पर वो अपने कैंडिडेट को सिंबल देंगे, जो कि चिराग पासवान के खाते में थीं। भागलपुर सांसद ने कहलगांव सीट पर विरोध जताया था और इस्तीफा भेजा। इसके बाद बीजेपी ने कहलगांव और काराकाट सीटें जदयू के लिए छोड़ दी हैं। सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार 9 सीटों के बंटवारे से नाराज हैं और जदयू ने बीजेपी से फिर से विचार करने की मांग की है।