
बिलासपुर में 10वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और उसके न्यूड फोटो व वीडियो बनाकर उसे धमकाया। आरोपी की धमकियों के कारण पीड़िता मानसिक तौर पर परेशान है।पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय समाज और छात्राओं के परिवार ने इस घटना की निंदा की है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।