
Video Link, https://youtu.be/govZesH7aaw?si=uK3S2aeMoLMjhbjc
रायपुर ज़िले के बैकुंठ स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में मज़दूरों ने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है।मज़दूरों का आरोप है कि फैक्ट्री प्रशासन ने करीब 150 वर्कर्स को अचानक काम से निकाल दिया, और जो 9 मज़दूर उनके समर्थन में खड़े हुए उन्हें भी टर्मिनेट कर दिया गया।मज़दूरों का कहना है:कई महीनों से प्रबंधन लगातार मज़दूरों पर दबाव बना रहा है।पैकिंग प्लांट और दूसरी यूनिट्स में काम करने वाले कर्मचारियों को अब तक उनका सालाना बोनस भी नहीं मिला जबकि हर साल दीपावली से पहले यह बोनस दिया जाता था।यूनियन नेताओं का कहना है कि फैक्ट्री प्रबंधन श्रमिकों से अभद्र व्यवहार करता है, गाली-गलौज करता है, और यूनियन नेताओं पर झूठे आपराधिक केस डालकर उन्हें डराने की कोशिश कर रहा है।मज़दूर अब न्याय, बोनस की अदायगी और निकाले गए सभी वर्कर्स की पुनर्नियुक्ति की माँग कर रहे हैं।उनका कहना है कि जब तक मांगे पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।