

जैसलमेर, राजस्थान: मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025 को राजस्थान के जैसलमेर जिले में एक भीषण हादसा हुआ। जोधपुर जा रही एसी स्लीपर बस में थईयात गांव के पास अचानक आग लग गई। बस में कुल 57 यात्री सवार थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 15 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।बस में आग लगते ही यात्री हड़बड़ी में खिड़कियों और दरवाजों से कूदने लगे। कई यात्रियों ने अपनी जान बचाने के लिए बस से बाहर छलांग लगाई। तीन बच्चे और चार महिलाएँ गंभीर रूप से झुलस गई हैं। घायलों को तत्काल राजकीय जवाहर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि 14 गंभीर रूप से घायल लोगों को जोधपुर रेफर किया गया।कलेक्टर की प्रतिक्रिया:जिला कलेक्टर प्रताप सिंह नथावत ने कहा, “गाड़ी में सिर्फ लाशें हैं।” उन्होंने राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को त्वरित राहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और घटनास्थल का दौरा करने की योजना बनाई।प्रारंभिक जांच में बताया गया कि बस में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की गहन जांच कर रही है