राजनांदगांव – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस.) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर “गृह संपर्क अभियान” के तहत पार्षद एवं स्वास्थ्य समिति चेयरमैन शैंकी बग्गा ने कौरिन भाठा बस्ती में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। उन्होंने आरएसएस की शाखा में व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण की अवधारणा और “पंच परिवर्तन” के संकल्प से समाज को अवगत कराया। शाम को शीतला माता वार्ड में जनमानस से मिलकर उनकी शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। बग्गा ने लोगों को आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र, श्रमिक छात्रवृत्ति योजना, पीएम सूर्य घर योजना, आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और अन्य केंद्र-राज्य योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जल बचाव के लिए भी प्रेरित किया।