:राजनांदगांव। दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट की घटना के बाद पूरे देश में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसी के तहत राजनांदगांव जिले में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सोमवार सुबह से ही पुलिस टीमों द्वारा शहर के मुख्य मार्गों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और प्रवेश मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। प्रत्येक वाहन की बारीकी से तलाशी ली जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की असामाजिक या संदिग्ध वस्तु जिले में प्रवेश न कर सके। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले में अलर्ट जारी है और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
बाइट – पुलिस अधीक्षक – IPS अंकिता शर्मा