कोंडागांव – कोंडागांव जिले के मूनगापदर क्षेत्र में कृषि विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। किसानों के आरोपों के बाद सामने आया है कि ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के क्वार्टर से सटे गोदाम में वर्ष 2017 का एक्सपायर्ड जैविक खाद का स्टॉक भारी मात्रा में रखा हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि गोदाम से 100 बोरी से अधिक यानी लगभग एक टन एक्सपायर्ड खाद बरामद किया गया है।
किसानों ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पर दुर्व्यवहार, लापरवाही और वसूली जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों के अनुसार अधिकारी अधिकतर समय अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित रहती हैं, योजनाओं की जानकारी नहीं देतीं और किसानों के साथ अपमानजनक व्यवहार करती हैं। कई किसानों ने आरोप लगाया कि किसी भी कार्य या जानकारी के लिए अधिकारी रिश्वत की मांग करती हैं।
गुस्साए किसानों ने आज सोमवार दोपहर 1 बजे जिला मुख्यालय स्थित कृषि विभाग कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दी है। इस दौरान उन्होंने मांग की है कि ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को तुरंत निलंबित किया जाए। उनकी जगह एक कर्मठ और संवेदनशील अधिकारी की पदस्थापना की जाए ताकि किसानो को कृषि विभाग की योजनाओ की जानकारी समय पर मिल सके। एक्सपायर्ड खाद के पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
उपसंचालक कृषि = कृषि अधिकारी का कहना है की हम इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कर रहे हैं जांच रिपोर्ट आने पर ही संबंधित के ऊपर कारवाई की जाएगी
बाईट = ग्रामीण किसान
बाईट = ग्रामीण किसान
बाईट = कृषि अधिकारक DP तांडे