

नई दिल्ली | 14 अक्टूबर 2025:विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत में तीन मिलावटी कफ सिरप को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। संगठन ने कहा है कि ये सिरप स्वास्थ्य के लिए घातक साबित हो सकते हैं और जानलेवा बीमारियों का कारण बन सकते हैं।WHO द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार, जिन सिरपों पर आपत्ति जताई गई है, वे हैं:कोल्ड्रिफ (Coldrif) – निर्माता: श्रीसन फार्मास्यूटिकलरेस्पिफ्रेश टीआर (Respifresh TR) – निर्माता: रेडनेक्स फार्मास्यूटिकल्सरीलाइफ (Relife) – निर्माता: शेप फार्मासंगठन ने दुनियाभर के देशों से अपील की है कि अगर इन कंपनियों की दवाइयां उनके बाजारों में पाई जाएं, तो इसकी तुरंत जानकारी WHO को दी जाए।मध्य प्रदेश में 25 बच्चों की मौतबताया जा रहा है कि कोल्ड्रिफ सिरप वही दवा है जिससे मध्य प्रदेश में सितंबर से अब तक 5 साल से कम उम्र के 25 बच्चों की मौत हो चुकी है। जांच में पाया गया कि सिरप में डाइएथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) की मात्रा तय सीमा से करीब 500 गुना अधिक थी। यह रसायन किडनी फेल्योर और अन्य गंभीर जटिलताओं का कारण बन सकता है।WHO की पूछताछ और भारत का जवाबWHO ने 9 अक्टूबर को भारत सरकार से यह जानकारी मांगी थी कि क्या कोल्ड्रिफ कफ सिरप को विदेशों में भी निर्यात किया गया था।इस पर भारत की दवा नियंत्रण एजेंसी सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) ने जवाब दिया कि फिलहाल ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है कि ये मिलावटी दवाएं विदेश भेजी गई हों। एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी अवैध निर्यात का मामला सामने नहीं आया है।स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चेतावनीस्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा है कि ऐसे मामलों से यह साबित होता है कि दवा निर्माण प्रक्रिया की निगरानी और गुणवत्ता नियंत्रण को और सख्त करने की जरूरत है। WHO ने भी भारत से आग्रह किया है कि वह इन सिरपों के उत्पादन और वितरण की जांच करे तथा आवश्यक कदम उठाए।