
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान अब मिलजुलकर रहेंगे। यह बयान उन्होंने मिस्र के शर्म अल-शेख में आयोजित गाजा पीस समिट के दौरान दिया।अपने संबोधन के दौरान ट्रम्प ने पीछे मुड़कर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की ओर देखते हुए मुस्कुराते हुए पूछा, “ऐसा है न?” — इस पर मंच पर मौजूद अन्य नेता भी हंस पड़े।ट्रम्प ने आगे कहा कि भारत एक महान देश है और उसके शीर्ष पर उनका एक बहुत अच्छा दोस्त है, जिन्होंने शानदार काम किया है। हालांकि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन उनके संदर्भ में ही यह बात कही। भारत एक महान देश है। उसके शीर्ष पर मेरा बहुत अच्छा दोस्त है, जिन्होंने शानदार काम किया है। मुझे लगता है कि भारत और पाकिस्तान अब अच्छे से साथ रहेंगे,”डोनाल्ड ट्रम्प का यह बयान उस समय आया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच मई में हुए संघर्ष को रुकवाने में अमेरिका की मध्यस्थता की चर्चाएँ तेज़ हैं।