
बीजेपी कार्यालय में आज बड़ा मिलन समारोह हुआ। पूर्व सांसद सुनील पिंटू, विधायक सिद्धार्थ सिंह, विधायक संगीता कुमारी और इनकम टैक्स कमिश्नर पद से इस्तीफा देकर सुजीत सिंह बीजेपी में शामिल हो गए। इन सभी को प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। सुजीत सिंह, गौड़ा बैराम से बीजेपी विधायक स्वर्णा सिंह के पति हैं। जायसवाल ने कहा कि महागठबंधन में भगदड़ मची है, और जल्द ही आधे दर्जन से अधिक विधायक बीजेपी में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि 15 से 18 अक्टूबर के बीच NDA के सभी उम्मीदवार नामांकन करेंगे। इस दौरान कई मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और गृह मंत्री अमित शाह भी बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे।