

कर्नाटक में RSS पर बैन की मांग को लेकर सियासत तेज हो गई है।मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे ने कहा कि RSS की मानसिकता तालिबान जैसी है, और ये संगठन हिंदू धर्म को उसी तरह थोपना चाहता है, जैसे तालिबान इस्लाम पर करता है।इस बयान के बाद खुद सीएम सिद्धारमैया ने भी कहा कि RSS सरकारी परिसरों में शाखाएं चला रहा है। उन्होंने मुख्य सचिव से जांच के आदेश दिए हैं और कहा कि तमिलनाडु की तरह कर्नाटक में भी कार्रवाई की जा सकती है।इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे और मंत्री प्रियांक खड़गे ने भी इसी तरह की मांग करते हुए सीएम को चिट्ठी लिखी थी।