

हमास ने आज सभी 20 इज़राइली बंधकों को रिहा कर दिया है इन्हें दो बैचों में, 7 और 13 की संख्या में, रेडक्रॉस के जरिए इज़राइली सेना को सौंपा गया। इसके बदले इज़राइल ने 250 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया है। इस ऐतिहासिक मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यरूशलम में पीएम नेतन्याहू के साथ इज़राइली संसद को संबोधित किया।नेतन्याहू ने ट्रम्प के लिए नोबेल शांति पुरस्कार की मांग की, वहीं ट्रम्प ने कहा “यह सिर्फ युद्ध का अंत नहीं, बल्कि आतंक पर आस्था की जीत है।