
बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बार फिर बेबाक बयान दिया है। दशहरा और दीपावली जैसे हिन्दू पर्वों पर रोक लगाने या उपदेश देने वालों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि “हम बकरीद और ताजिए पर ज्ञान नहीं देते, तो हमारी परंपरा पर भी कोई ज्ञान न पेलें।धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पटाखे फोड़ना और त्योहार मनाना भारतीय परंपरा का हिस्सा है। उन्होंने कहा “हमारी परंपरा खुशियां मनाने की है, पटाखे फोड़ना हमारी संस्कृति का हिस्सा है। दूसरों की आस्था का हम सम्मान करते हैं, लेकिन अपनी परंपरा पर कोई उंगली उठाएगा तो चुप नहीं रहेंगे।”