एंकर….बलरामपुर में हुई चर्चित ज्वेलरी चोरी की गुत्थी को पुलिस ने मात्र सात दिन में सुलझा लिया है। पुलिस ने चोरी के मास्टरमाइंड समेत कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से करीब 50 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति बरामद की गई है।
वीओ01
दरअसल, बलरामपुर के दहेजवार चौक स्थित धनंजय ज्वेलर्स में 30 और 31 अक्टूबर की दरमियानी रात अज्ञात नकाबपोश चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर नगदी सहित सोने-चांदी के आभूषणों की बड़ी चोरी की थी।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और टेक्निकल व स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई।
पुलिस ने सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र में रेड कार्रवाई कर चार मुख्य आरोपियों—शिव कुमार, सूरज सिंह, वेद सिंह और सूर्या गिरी—को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया और बताया कि चोरी किए गए जेवरातों को अंबिकापुर निवासी सोनार रोशन सोनी के पास बेचा गया था।
इसके बाद पुलिस ने चोरी के माल को खरीदने और बेचने वाले चार अन्य सहयोगियों—अजीत, बादल दास, राजेश अग्रवाल और रोशन सोनी—को भी गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों के पास से 234 ग्राम सोना, 12 किलो चांदी, 3 लाख 50 हजार रुपये नगद, चोरी के पैसों से खरीदी गई मोटरसाइकिल, स्कूटी और दो सेकंड हैंड आईफ़ोन बरामद किए गए हैं। चोरी की कुल संपत्ति की कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने एक बड़े ज्वेलरी चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य नेटवर्क की भी जांच में जुटी हुई है।
बाइट- विश्व दीपक त्रिपाठी,,, एडिशनल एसपी।