एंकर – महासमुंद जिले के बागबाहरा में आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत किया गया। अखिलेश यादव ओडिशा के नुआपढ़ा विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार के लिए जा रहे थे, इस दौरान वे बागबाहरा में अल्प समय के लिए रुके।
इस मौके पर खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव के नेतृत्व में
यादव समाज के लोगों ने उनका फूल-मालाओं और नारों के साथ भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह में भारी संख्या में स्थानीय लोग एवं यादव समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अपने संक्षिप्त उद्बोधन में अखिलेश यादव ने कहा कि समाज की एकता और जागरूकता से ही राजनीति की दिशा बदली जा सकती है।
उन्होंने युवाओं से शिक्षा, रोजगार और समानता के लिए संगठित होकर आगे बढ़ने की अपील की।
अखिलेश यादव ने कहा विधायक द्वारकाधीश यादव के कारण आज यहां के स्थानीय लोगों का स्नेह और सम्मान मिला है उन्होंने द्वारकाधीश यादव को भाई संबोधित करते हुए कहा कि द्वारकाधीश का एक भाई लखनऊ में रहेगा और अखिलेश यादव का भाई खल्लारी में है । उन्होंने इंडिया गठबंधन की बात कहते हुए बताया कि आज उड़ीसा में भी समाजवादी पार्टी का बीज बोने आया हु ।
कार्यक्रम के अंत में यादव समाज के पदाधिकारियों ने अखिलेश यादव को ग़जमाला पहना कर सम्मानित किया।
बाइट – अखिलेश यादव (पूर्व मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी)