

रायपुर, 09 नवंबर 2025रायपुर जिले की खरोरा पुलिस ने ग्राम मूरा में अवैध रूप से देशी शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से बड़ी मात्रा में देशी मसाला शराब जब्त की गई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।—पहला मामला — आरोपी दानीराम कोसले की गिरफ्तारीपुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मूरा निवासी दानीराम कोसले, उम्र 43 वर्ष, अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री कर रहा है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को रंगे हाथों शराब बेचते हुए पकड़ा।आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बैग में 35 पौवा शेरा मसाला देशी मदिरा जब्त की गई, प्रत्येक पौवा में 180 एमएल शराब भरी हुई थी।जब्त कुल शराब की मात्रा 6.300 बल्क लीटर, कीमत लगभग ₹3,500 तथा बिक्री की राशि ₹240, इस प्रकार कुल ₹3,740 का माल बरामद हुआ।इस मामले में अपराध क्रमांक 778/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।—दूसरा मामला — आरोपी संजय वर्मा की गिरफ्तारीइसी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ग्राम मूरा निवासी संजय वर्मा, उम्र 42 वर्ष को भी अवैध शराब रखने के आरोप में गिरफ्तार किया।उसके पास से एक प्लास्टिक थैला में 17 पौवा देशी मसाला शराब कुल 3.060 बल्क लीटर, कीमत ₹1,700 एवं बिक्री रकम ₹120, कुल ₹1,820 का सामान बरामद किया गया।इस पर अपराध क्रमांक 779/25, धारा 34(1)(ब) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस की कार्रवाईदोनों आरोपियों से पूछताछ में पाया गया कि वे लंबे समय से अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर ही विधिवत जप्ती कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके परिजनों को सूचना दी।आरोपी दानीराम कोसले को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है, वहीं आरोपी संजय वर्मा के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।खरोरा थाना प्रभारी ने बताया कि आगे भी क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें।