

सतना (मध्यप्रदेश)। जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र के सगमनिया इलाके में रविवार देर रात एक पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस झगड़े में भाजपा नेता और सोहावल जनपद उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बराज का भतीजा प्रमोद सिंह भी शामिल था।हमले में घायल पीड़ितों को जब पुलिस मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल ले जा रही थी, तभी रास्ते में आरोपियों के परिजनों और साथियों ने पुलिस वाहन को रोक लिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही पीड़ितों को गाड़ी से उतारकर बेरहमी से पीटा गया।लाठी-डंडों से हमला, पुलिस वाहन में ले जाते समय रोका गया रास्ताजानकारी के अनुसार, पीड़ित संदीप बंसल और शिवप्रसाद कोल का प्रमोद सिंह अप्पू से पुराना विवाद चल रहा था। रविवार शाम को प्रमोद और उसके साथियों ने दोनों पर लाठी-डंडों से हमला किया। घायल युवक थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस उन्हें मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल ले जा रही थी।पुलिस के सामने मारपीट, अस्पताल ले जाने में हुई देरीरास्ते में सिमरिया चौक के पास भाजपा नेता के भाई कल्लू सिंह और उसके साथियों ने पुलिस वाहन का रास्ता रोक दिया। आरोप है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों से बदसलूकी की और पीड़ितों को गाड़ी से उतारकर दोबारा पीटा। घटना के बाद पुलिस ने पीड़ितों को थाने में सुरक्षा में रखा और देर रात करीब 3 बजे जिला अस्पताल ले जाया गया।पुलिस ने दोनों पक्षों पर दर्ज की एफआईआरथाना प्रभारी सुदीप सोनी ने बताया कि विवाद पहले सगमनिया इलाके में हुआ था। प्रमोद सिंह ने बाबूपुर चौकी में रिपोर्ट लिखवाई थी, जबकि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर भी एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने कहा कि मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी