

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों फिल्मों से ज़्यादा अपनी निजी और राजनीतिक खबरों को लेकर चर्चा में हैं। अब उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने राजनीति में उतरने का ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा है कि ज्योति आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतर सकती हैं।ज्योति के पिता रामबाबू सिंह ने कहा है कि, “अगर पवन सिंह मेरी बेटी को अपना लें, तो वो चुनाव नहीं लड़ेगी।” उनके मुताबिक, फिलहाल ज्योति किस पार्टी से और किस सीट से चुनाव लड़ेंगी, इसका फैसला जल्द लिया जाएगा।