

बिलासपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती करना एक कॉलेज छात्रा को इतना महंगा पड़ गया कि उसकी जिंदगी तबाह हो गई। आरोपी युवक ने पहले दोस्ती की, फिर रेप किया, उसके 40 न्यूड फोटो और वीडियो बना लिए। छात्रा के गर्भवती होने पर जबरन अबॉर्शन कराया, और इसके बाद उसे ब्लैकमेल कर बार-बार संबंध बनाने को मजबूर करता रहा।मामला बिलासपुर का है, जहां पीड़ित छात्रा की पहचान गोपनीय रखी गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान भी जांच के दौरान सामने आई है। दोनों की मुलाकात एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच बातचीत हुई और फिर दोस्ती बढ़ती चली गई।छात्रा ने बताया कि आरोपी ने विश्वास जीतने के बाद मिलने का दबाव बनाया। मुलाकात के दौरान उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसका वीडियो व न्यूड फोटो रिकॉर्ड कर लिया। बाद में इन्हीं फोटो-वीडियो के जरिए वह लड़की को ब्लैकमेल करने लगा।रिपोर्ट के अनुसार, छात्रा आरोपी के दबाव में कई बार संबंध बनाने को मजबूर हुई, जिससे वह गर्भवती हो गई। आरोपी ने अबॉर्शन कराने के लिए भी दबाव डाला। इसके बाद भी वह लगातार लड़की को धमकाता रहा कि अगर उसने किसी को बताया, तो उसके न्यूड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।