राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर खरोरा अनुभाग मंडल के स्वयंसेवकों द्वारा भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया।यह संचलन नगर के सरस्वती शिशु मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों पर नगरवासियों और महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।सभी स्वयंसेवक संघ की पारंपरिक वेशभूषा में अनुशासित रूप से कदमताल करते हुए नज़र आए।यह आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आदर्शों और अनुशासन की प्रेरणा का प्रतीक बना।
रिपोर्ट
निलेश गोयल