

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर 2025 भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट श्रृंखला के दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 5 विकेट लिए और एक नया अनोखा रिकॉर्ड कायम किया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 518 रन बनाए, जबकि वेस्टइंडीज की पहली पारी सिर्फ 248 रन पर सिमट गई।