

दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल):पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से एक बार फिर शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक निजी मेडिकल कॉलेज में MBBS की द्वितीय वर्ष की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। छात्रा ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली बताई जा रही है। यह घटना शुक्रवार देर शाम कॉलेज परिसर के पास घटी, जिसके बाद इलाके में आक्रोश फैल गया।जानकारी के अनुसार, छात्रा शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे अपने एक मित्र के साथ डिनर के लिए बाहर गई थी। लौटते समय कॉलेज गेट के पास कुछ युवकों ने उसका मोबाइल फोन छीना और उसे अस्पताल भवन के पीछे एक सुनसान जगह पर ले गए। वहां छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वारदात के बाद छात्रा किसी तरह हॉस्टल पहुंची और वार्डन को पूरी बात बताई।सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छात्रा के उस दोस्त को भी हिरासत में लिया है, जिसके साथ वह बाहर गई थी। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।